फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता के घर के बाहर डाला कूड़ा

Wed, 06 May 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
crime news
खतौली। ईओ से अभद्रता करने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने चेयरमैन पद का चुनाव लड़ चुके मोहल्ला मिट्ठू लाल निवासी कांग्रेस कार्यकर्ता जमील अंसारी के घर के बाहर कूड़ा डाल दिया।
विज्ञापन

नगर पालिका में बात करने पहुंंचे दरोगा का कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसके बाद थाने से पहुंचे भारी पुलिस बल ने नोंकझोक व हल्का बल प्रयोग के बाद सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर धामा वाल्मीकि व पपलेश को हिरासत में ले लिया और चेयरमैन से वार्ता करने पर छोड़ा। दरोगा का दो दिन में तबादला होने के आश्वासन पर मामला शांत हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


बताया गया कि सोमवार को एक दुकान के नोटिस को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता जमील अंसारी व ईओ राजीव कुमार में मोबाइल पर वार्ता हुई थी। आरोप है कि इस दौरान ईओ के साथ अभद्रता की गई। इसी से नाराज होकर कर्मचारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ता के घर के बाहर कूड़ा दिया। सफाई कार्य ठप कर वे पालिका में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पता चलते ही दरोगा सूर्य प्रताप सादे कपड़ों में नगर पालिका पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों से अभद्रता की। दरोगा ने कोतवाली पहुंच कर अपने साथ अभद्रता होने की सूचना कोतवाली प्रभारी को दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ कोतवाली प्रभारी नगर पालिका पहुंचे। वहां दोनों पक्षों में नोंकझोक हो गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर धामा वाल्मीकि व पपलेश को हिरासत में ले लिया। सफाई कर्मचारी अनिल के हाथ में चोट आई है। कर्मचारियों ने हंगामा कर कार्य ठप कर दिया।


नगर पालिकाध्यक्ष हाजी शाहनवाज अली, ईओ राजीव कुमार ने थाने में थाना प्रभारी से वार्ता की। वार्ता के दौरान दरोगा सूर्य प्रताप सिंह को दो दिन में थाने से हटाए जाने पर सहमति बनी। इसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सीओ रुपाली रॉय ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ ईओ के साथ अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और चालान कर दिया। कर्मचारियों ने आरोपी के घर के बाहर से कूड़ा साफ करा दिया गया है।
--------------

इस तरह बिगड़ा मामला
मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी जमील अंसारी ने वर्ष 2006 में पालिका बाजार में पहली मंजिल पर दो दुकानें अलॉट कराई थीं, जबकि दुकानों का निर्माण नहीं हो सका। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से किराये का नोटिस लेकर दो कर्मचारी जमील अंसारी के पास गए थे। उनसे अभद्रता की गई। मोबाइल पर वार्ता कर ईओ से भी अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। इसी से नाराज होकर कूड़ा आरोपी के घर के बाहर डाला गया था।

-----
इन्होंने कहा-
जमील अंसारी का कहना है कि उन्हें अलॉट की गई दुकानों का अभी तक रास्ता नहीं दिया गया। वह कई साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। नगर पालिका गलत तरीके से दुकान के किराये का नोटिस भेज रही है। उन्होंने ईओ व अन्य किसी से कोई अभद्रता नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed