{"_id":"699a06458f8130eaf90a9931","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-165647-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रजिस्ट्री कर वापस जा रहे ग्रामीण के अपहरण का प्रयास, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रजिस्ट्री कर वापस जा रहे ग्रामीण के अपहरण का प्रयास, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पर हमला
विज्ञापन
जानसठ(मुजफ्फरनगर)। तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में मकान का बैनामा कर वापस जा रहे मकान ग्रामीण राजेंद्र का अपहरण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा को घायल कर दिया। गिरफ्तारी की मांग करते हुए अधिवक्ताओं ने धरना दिया। अधिकारियों के समझाने पर वह मान गए। पुलिस ने छह नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को थाना भोपा क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी राजेंद्र ने अपने मकान का बैनामा अपनी भतीजी अंजू के हक में दिया। सब रजिस्ट्रार कार्यालय से वापस जाते समय उसकी गांव करहेड़ा निवासी पुत्री संजू, दामाद प्रवीण कुमार व अन्य ने उसका कार में डाल कर जबरन अपहरण का प्रयास किया।
पीड़ित के साथ मौजूद अधिवक्ता सोहित कुमार और बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें प्रमोद शर्मा घायल हो गए। यह देखकर अधिवक्ता भड़क उठे। उन्होंने एक हमलावर को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। उसे पुलिस ने छुड़ाया लेकिन वह भाग निकला।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए धरना दिया। एसडीएम राजकुमार भारती, सीओ रुपाली राव ने समझा कर धरना समाप्त कराया। बाद में एसपी देहात भी जानसठ पहुंचे।
सीओ रुपाली राव ने बताया कि अधिवक्ता सोहित कुमार की तहरीर पर पीड़ित राजेंद्र की पुत्री, दामाद व उसके भाई अरुण कुमार, पुत्री के दोनों पुत्र शिवम व शुभम, ससुर आनंद व चार व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।