फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: पार्सल से सोने के सिक्के चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Feb 2026 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
crime news
मुज़फ्फरनगर। ई-कॉमर्स पार्सलों से सोने के सिक्के चोरी करने वाले गिरोह के आरोपी सदस्य जयपुर निवासी दिनेश, सूर्या व भूप सिंह को नई मंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लगभग साढ़े छह लाख रुपये के दो सोने के बिस्किट, दो सोने के सिक्के और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उनके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि 11 फरवरी को गाजियाबाद के सिहानी गेट थाना क्षेत्र की दीपक काॅलोनी निवासी एमएस वाटर मेलन कंपनी के सुपरवाइजर ने एक कंपनी के पार्सल से सोने के सिक्के चोरी का मामला नई मंडी कोतवाली में दर्ज कराया था। इस मामले में तीन आरोपियों को दोबारा घटना करने आने के दौरान पकड़ा गया।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि भुगतान और रिफंड के लिए इनका चौथा साथी राजस्थान के बस्सी दोपुर जयपुर निवासी अशोक अपने आईडीएफसी बैंक के खाते से अमेजन से सोने के महंगे सिक्के ऑर्डर करता था। भोले व गरीब तबके के लोगों को अपनी बातों में लेकर उनकी आईडी पर सिम खरीदते थे। इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड घटना के बाद नष्ट कर दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गिरोह के दो सदस्य अशोक व दोसा राजस्थान निवासी हितेश पुलिस की पकड़ से बहार है। उनकी तलाश की जा रही है।
---

इन्हें किया गिरफ्तार-
गिरफ्तार किए गए आरोपी राजस्थान के जयपुर के बस्सी दोपुर निवासी दिनेश कुमार, सूर्या और जामडोली जयपुर निवासी भूप सिंह हैं। इस गिरोह ने मेरठ, गोरखपुर और प्रयागराज में भी घटना की हैं। पुलिस टीम को एसएसपी ने 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

-----
ऐसे करते थे पार्सल से चोरी-
एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपी ई-कॉमर्स कंपनियों से पहले कम कीमत वाले ऑर्डर मंगा कर डिलीवरी कर्मियों का विश्वास जीतते थे। बाद में महंगे सोने के सिक्के और बिस्किट मंगाकर पार्सल से सामान चोरी कर बॉक्स दोबारा पैक कर डिलीवरी बॉय को कैश बैक का झांसा देकर ऑर्डर कैंसिल करा देते थे। इसके बदले डिलीवरी बॉय को पांच सौ रुपए देते थे। पार्सल से सिक्के निकाल कर पार्सल को टेप आदि से पहली अवस्था में कर वापस कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed