{"_id":"6980f425372528b2f501d284","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-164339-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सराफ से सोने की पांच अंगूठी छीन कर भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सराफ से सोने की पांच अंगूठी छीन कर भागा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शाम के समय नगर के मोती महल में एक युवक सराफ से एक तोला सोने की पांच अंगूठी छीन कर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए युवक की तलाश शुरू की है।
नवीन कुमार शर्मा की मोती महल में शर्मा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह शाम के समय दुकान पर बैठे थे। इसी बीच एक युवक वहां पहुंंचा और कहा कि उसकी बहन की शादी है। उसे हल्के से सोने की चेन व अंगूठी चाहिए। सराफ ने पड़ोसी की दुकान से लाकर उसे अंगूठी व चेन दिखाई।
अपने परिजनों के आने की बात कह कर युवक चला गया। कुछ देर बाद वह वापस आया। सराफ को धक्का देकर उसके हाथ से सोने की पांच अंगूठी छीन कर भाग गया। सराफ ने काफी शोर मचाया लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। सूचना पाकर दुकानदार एकत्र हो गए। शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस सीसीटीवी चेक कर रही है। बताया गया कि दुकान पर सीसीटीवी नहीं लगे थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चेकिंग के आदेश देकर पुलिस को अलर्ट किया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।