{"_id":"696fd7a50f508e38db01645d","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-163362-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 14.6 किलो चांदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 14.6 किलो चांदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने सराफ की 18 किलो चांदी लेकर लापता हुए नौकर को गिरफ्तार कर लिया। उससे 14.6 किलो चांदी बरामद हुई है।
शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि सराफा बाजार में दुकान करने वाले सराफ सिद्धार्थ बंसल की दुकान पर सेल्समैन का करने वाला नौकर सहारनपुर के कुतुबशेर थाने की लेबर कॉलोनी में रहने वाला चंद्रमणि शर्मा नवंबर माह में 18 किलो चांदी जेवर व सिक्के बेचने के लिए लेकर गया था।
शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में शुरू की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी जेवर बेचने के लिए ले जाता रहता था। इस बार वह चांदी के जेवर व सिक्के लेकर लापता हो गया।
आरोपी को चरथावल रोड से नियाजूपुरा जाने वाले मार्ग से पकड़ा गया। उससे 14.6 किलो चांदी बरामद हुई। बाकी चांदी को उसने राह चलते लोगों को सस्ते दामों में बेच दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया।