फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: भड़काऊ भाषण की वीडियो वायरल करने वाले पर हो कार्रवाई

Sun, 17 May 2026 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
crime news
बुढ़ाना। गो रक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस को तहरीर देकर भड़काऊ भाषण का वीडियो वायरल करने वाले बागपत निवासी ग्रामीण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गोरक्षा दल के सदस्य शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। सदस्यों ने एक तहरीर एसडीएम कृष्णकांत विश्वकर्मा को दी। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती बागपत जनपद के गांव टीकरी निवासी एक व्यक्ति ने गोवंश काटने को लेकर भड़काऊ भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार नजदीक है। वीडियो से क्षेत्र में माहौल खराब होने की संभावना है। गोरक्षा दल के सदस्यों ने वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस मौके पर गोरक्षक छोटा सैनी, लोकेंद्र, दुष्यंत सिंह व घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed