{"_id":"6a5d33995bf9fdc77501a7fa","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-176250-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो भाइयों में मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
रतनपुरी। क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में दो भाइयों में मारपीट हो गई। दोनों भाइयों ने एक दूसरे के विरुद्ध थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोनों पक्ष के चार लोगों का शांति भंग में चालान किया गया।
भूपखेड़ी निवासी संजय का अपने भाई नरेश के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा हैं। कुछ समय पहले संजय ने अपने हिस्से की कुछ जमीन बेच दी थी। इसको लेकर दूसरे भाई नरेश ने एतराज किया।
इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक ओर से संजय तथा उसका बेटा आशीष घायल हो गए।
विज्ञापन
दूसरी ओर से नरेश तथा उसका बेटा आकाश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्षों के चारों घायलों को हिरासत में ले लिया। विवेचक नेमपाल सिंह ने बताया कि दोनों भाइयों ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए चारों लोगों का शांति भंग में चालान किया हैं।