{"_id":"6239f30214186c1ff52ebb1e","slug":"crime-news-a-divorced-woman-was-sexually-assaulted-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में शर्मनाक वारदात: तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में शर्मनाक वारदात: तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया
Tue, 22 Mar 2022 09:32 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 22 Mar 2022 09:32 PM IST
सार
एक तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। साथ ही आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म व उसका अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र ने बताया कि हरियाणा निवासी एक तलाकशुदा महिला एक बेटे की मां है। वह अपने बेटे के साथ शेरपुर चुंगी के पास रहने वाले हकीमुद्दीन के यहां पर काम करती थी। आरोपी व्यक्ति ने महिला को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ कई बार घिनौनी हरकतें की गईं। परेशान होकर अब पीड़ित महिला ने पुलिस की शरण ली है। वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें: मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें