फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crime in Muzaffarnagar: Police have arrested 31 accused with illegal weapons during elections

चुनाव के दौरान बड़ी कार्रवाई : खाकी के शिकंजे में फंसे 31 आरोपी, बड़े स्तर पर चलाते थे अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी

Thu, 17 Feb 2022 09:10 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 17 Feb 2022 09:10 PM IST
सार

Crime in Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर पुलिस ने चुनाव के दौरान जिले में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध हथियारों की कई फैक्टरी का पर्दाफाश करते हुए 31 आरोपी दबोचे। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया है।

विज्ञापन
Crime in Muzaffarnagar: Police have arrested 31 accused with illegal weapons during elections
मुजफ्फरनगर में कार्रवाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनावी माहौल में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। अवैध हथियार बनाने वाले मौत के सौदागरों को पुलिस ने तलाश कर गिरफ्तार किया। इस दौरान 478 अवैध शस्त्र बरामद किए। 31 आरोपियों को गिरफ्तार कर 19 ऐसी फैक्टरी पकड़ी जहां पर तमंचों को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सपना ने तोड़ा रिकॉर्ड: सभी प्रत्याशियों को पीछे छोड़ खर्च किए 22 लाख, देखें चुनावी खर्चे की पूरी लिस्ट
विज्ञापन


वहीं कार्रवाई के दौरान एक ऐसे शातिर शमशाद को तमंचा फैक्टरी चलाने के आरोप में पकड़ा गया, जिसका साथी शमीम दिल्ली पुलिस स्पेशल टीम के राडार पर था और दिल्ली पुलिस उसे पकड़ कर ले गई थी। वह पिस्टल बेचने वाला बड़ा तस्कर था। पुलिस का कहना था, वह एक ऐसे संगठन से जुड़ा था, जिसने कश्मीरी पंडित की हत्या की सुपारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स को दी थी। इसलिए अवैध हथियारों के सौदागर के साथी शमशाद की थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भयावह तस्वीरें: भाई-बहन की मौत से फटा मां का कलेजा, गांव में पसरा मातम, विदेश में जन्मे थे समीर और माह

यहां पकड़े तमंचे बनते हुए
28 दिसंबर- बुढ़ाना पुलिस ने पकड़ी तमंचा फैक्टरी
10 जनवरी-खतौली पुलिस ने भट्ठे के कमरे में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
13 जनवरी- शाहपुर में सिंचाई विभाग के खंडहर में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
14 जनवरी-मीरापुर के गांव सिकंदरपुर में घर में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
15 जनवरी- बुढाना के गांव परासौली जंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
15 जनवरी- ककरौली के गांव टंढेडा के गांव परासौली जंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
17 जनवरी- रतनपुरी में भनवाड़ा के जंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
21 जनवरी- जानसठ पुलिस ने सालारपुर नहर झाल किनारे पुराने कमरे में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
21 जनवरी- भोपा पुलिस ने नंगला बुजुर्ग केजंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी
21 जनवरी- शहर कोतवाली पुलिस ने बडकली के जंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी

इन्होंने कहा...
अवैध शस्त्र बनाने या फिर बेचने वाले हो, उनके खिलाफ अभियान जारी रहेगा। - अभिषेक यादव, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed