फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crackdown on fishing will be tightened

Muzaffarnagar News: मछली के शिकार पर कसेगा शिकंजा

Tue, 28 May 2024 05:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on fishing will be tightened
मुजफ्फरनगर। शुक्रताल सोलानी नदी में मछली के शिकार को लेकर पुलिस व वन विभाग के अधिकारी अलर्ट हुए हैं। अब सोलानी नदी से किए जा रहे मछली के शिकार पर शिकंजा कसा जाएगा। एसएसपी ने सीओ भोपा के नेतृत्व में वन विभाग व भोपा पुलिस की एक संयुक्त टीम बनाई है। जो इस मामले में दिन रात निगरानी करेगी।
विज्ञापन


सोलानी नदी में मछली का शिकार बड़े स्तर पर चलता है। इस अवैध धंधे में एक नहीं कई गिरोह शामिल हैं। जो रात के अंधेरे में इस अवैध धंधे को करते हैं। यहां सोलानी नदी से निकाली गई मछलियों को दिल्ली तक भेजा जाता है। शिकार किए जाने का मामला कई बार पूर्व में प्रकाश में आ चुका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भी भेजा है।
विज्ञापन

- केस नंबर -एक
इसी साल 27 अप्रैल को भोपा पुलिस ने बिहार के जनपद मोतीहारी के दामोदरपुरा निवासी राजाराम साहनी व विजय साहनी तथा जनपद मोतीहारी के तारापाकर चक मदारी निवासी इंद्र देव साहनी मंसी को गिरफ्तार किया था। चालीस किलो जिंदा मछली व जाल, एक नाव व तमंचा बरामद किया था और मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केस नंबर -दो
26 मई को भोपा पुलिस व वन विभाग टीम ने प्रधान लिखी व भाजपा का स्टीकर व झंडी लगी स्कार्पियों को पकड़ा। गाड़ी में 80 किलो मछली व मछली पकड़ने का जाल बरामद हुआ। पुलिस ने शहर कोतवाली के गांव शेरपुर निवासी कलवा, असरफ अली, अब्दुल, जमील, फुरकान, सफीक, शकील, अनीस, इरफान, इंतजार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार जमील शेरपुर के गांव प्रधान का भाई है।

- इन्होंने कहा-
शुक्रताल सोलानी नदी से मछलियों का शिकार या तस्करी करना अपराध है। इस धंधे में लगे लोगों की गिरफ्तारी व निगरानी के लिए सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई के नेतृत्व में पुलिस व वन विभाग अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जो दिन रात निगरानी करेगी। - अभिषेक सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed