{"_id":"6050f1248ebc3e59012ba063","slug":"cow-was-being-cut-in-a-house-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt53026103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में चल रही गोकशी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में चल रही गोकशी का भंडाफोड़
विज्ञापन
मकान में चल रही गोकशी का भंडाफोड़
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस पुलिस ने इमरान कॉलोनी स्थित घर में चल रही गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो क्विंटल से अधिक मांस के साथ ही अन्य सामान बरामद किया गया है।
थाना क्षेत्र के इमरान कॉलोनी स्थित एक मकान में पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर कुछ लोग गोकशी करते मिले, जिनमें से दो लोगों को घेराबंदी कर दबोच लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान महमूदनगर निवासी सगे भाइयों नवेद और जावेद के रूप में हुई। मौके से 2.10 क्विंटल मांस के साथ ही पशु अवशेष, कांटा, कटान के उपकरण व अन्य सामान बरामद किया गया। पशु चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार ने बरामद मांस के गोमांस होने की पुष्टि की, जिस पर मांस को जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया। दोनों आरोपियों को रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।