फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cow smuggler - gangster accused's property worth 67.20 lakh attached

गोतस्करी- गैंगस्टर के आरोपी की 67.20 लाख की संपत्ति कुर्क

Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggler - gangster accused's property worth 67.20 lakh attached
मुजफ्फरनगर, मीरापुर। गांव संभलहेडा निवासी गोकशी, गोतस्करी व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी शातिर अपराधी की शुक्रवार को 67.20 लाख की संपत्ति कुर्क कर ली गई। एसडीएम व सीओ जानसठ ने राजस्व टीम के साथ यह कार्रवाई की। कुर्क संपत्ति पर प्रशासन ने बोर्ड लगा दिया हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर डीएम मुजफ्फरनगर चन्द्र भूषण सिंह के आदेश पर जानसठ एसडीएम (न्यायिक) अभिषेक कुमार, सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी, तहसीलदार जानसठ संजय सिंह, राजस्व निरीक्षक अनुज शर्मा, प्रभारी राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार, लेखपाल रविन्द्र कुमार, अरविंद कुमार, संजीव शर्मा, थाना प्रभारी मीरापुर दिनेश कुमार कई थानों की फ़ोर्स के साथ गांव संभलहेड़ा पहुंचे। इस टीम ने गांव निवासी मीरापुर थाने के गौतस्करी व गैंगस्टर के आरोपी इकबाल पुत्र सईद की 67.20 लाख की संपत्ति कुर्क की। इससे पहले गांव में मुनादी कराई और कुर्क संपत्ति के बाहर प्रशासन का नोटिस बोर्ड लगा दिया। कुर्क की हुई संपत्ति में 33 पशु सहित अन्य सामान शामिल है।
विज्ञापन

सीओ भोपा गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि इकबाल पर मीरापुर थाने में गोतस्करी व गोकशी के छह मुकदमे दर्ज है। वह थाने का गैंगस्टर अपराधी हैं। उसने अवैध कार्य कर संपत्ति अर्जित की थी। बिजनौर व फलावदा में भी उस पर गोतस्करी व गोकशी के मुकदमे दर्ज हैं। इकबाल थाना फलावदा से एक मुकदमे में वांछित चल रहा हैं। शुक्रवार को डीएम के आदेश पर उसकी संपत्ति कुर्की की गई है। एसडीएम व सीओ ने संपत्ति कुर्क कर तहसीलदार के सुपुर्दगी में दे दी हैं। कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौके पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे। अधिकारियों ने सभी लोगों को इकबाल के अपराधों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed