फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cow slaughter accused caught in encounter

दिनदहाड़े मुठभेड़ में दबोचा गोकशी का आरोपी

Mon, 22 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughter accused caught in encounter
मुजफ्फरनगर के बुढाना में मोड पर पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। शहर के बुढ़ाना रोड पर रजबहे के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गोकशी करते बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गोकश के साथ ही दरोगा भी गोली लगने से घायल हुए हैं। मौके से तीन आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह बुढ़ाना रोड पर गांव पीनना के जंगल में स्थित रजबहे के पास दबिश दी। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि मौके पर चार लोग गोकशी कर रहे थे, जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसमें रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी एसआई ब्रह्मजीत सिंह हाथ में गोली लगने से घायल हो गए। सूचना पर इंस्पेक्टर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

आरोपी के तीन साथी बचकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। मौके से 50 किलो गोमांस (पशु चिकित्सक डॉ नीरज कुमार ने की पुष्टि), एक स्कूटर, एक बाइक और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए। घायल बदमाश गांव मिमलाना निवासी इश्तकार है, जिसे घायल एसआई के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की पहचान गांव मिमलाना के ही नौशाद, वसीम व मुनव्वर के रूप में हुई है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed