{"_id":"642b288ae496b5231208bf74","slug":"cow-sanctuary-will-now-be-built-in-tughlaqpur-of-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-c-14-1-178758-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अब मुजफ्फरनगर के तुगलकपुर में बनेगा गाय अभयारण्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अब मुजफ्फरनगर के तुगलकपुर में बनेगा गाय अभयारण्य
Tue, 04 Apr 2023 04:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 04 Apr 2023 04:49 PM IST
सार
चंदन गांव नहीं अब पुरकाजी क्षेत्र के ही गांव तुगलकपुर के जंगल में गाय अभयारण्य बनाया जाएगा। यहां पांच हजार गोवंश एक साथ रखे जा सकेंगे और 16.10 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण होगा। इसमें करीब 35 हेक्टेयर जमीन पर हरी घास उगाई जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : Wiki
विस्तार
मुजफ्फरनगर के चंदन गांव नहीं अब पुरकाजी क्षेत्र के ही गांव तुगलकपुर के जंगल में गाय अभयारण्य बनाया जाएगा। यहां पांच हजार गोवंश एक साथ रखे जा सकेंगे और 16.10 हेक्टेयर जमीन पर निर्माण होगा। इसमें करीब 35 हेक्टेयर जमीन पर हरी घास उगाई जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सोमवार को प्रशासन की टीम के साथ तुगलकपुर के जंगल में पहुंचे। उन्होंने बताया कि ग्राम समाज की 16.10 हेक्टेयर जमीन पर 18 टीनशेड लगेगी। नेशनल डेयरी डेवलेपमेंट बोर्ड ने इसका 64 करोड़ रुपये का टेंडर जारी कर दिया है। इसका खर्च पशुपालन विभाग उठा रहा है। उन्होंने बताया कि चार माह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा, जमीन को समतल करने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
छह अप्रैल को पशु प्रदर्शनी में अभयारण्य का शिलान्यास केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला करेंगे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निवाल, जिला पंचायत सदस्य रजत चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
22 मार्च को हो गया था जमीन का आवंटन
उप जिलाधिकारी सदर परमानंद झा ने बताया कि जमीन आवंटन की प्रक्रिया 22 मार्च को पूरी कर दी थी। इसी के पास 35 हेक्टेयर जमीन वन विभाग की है। वन विभाग की जमीन में कोई निर्माण तो नहीं होगा, लेकिन पशुओं का चारा हो सकता है।
पहले गांव चंदन में बनना था
पहले यह अभयारण्य गांव चंदन में बनाया जा रहा था। चंदन गांव के किसानों के विरोध और कुछ जमीन पर हाईकोर्ट से स्टे आने के बाद अब गांव तुगलकपुर में इसे बनाया जा रहा है।