फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Court issues warrant for man's failure to appear in murder case for seven years, arrests man

Muzaffarnagar News: हत्या के मामले में सात साल से हाजिर न होने पर कोर्ट ने किया वारंट जारी, गिरफ्तार

Wed, 08 Apr 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Court issues warrant for man's failure to appear in murder case for seven years, arrests man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दोस्त के चचेरे भाई का अपहरण कर हत्या करने के मामले के आरोपी तहसीन को खालापार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2018 में जमानत मिलने के बाद से कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। सात साल से हाजिर न होने पर कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
थाना खालापार पुलिस ने बताया कि खालापार निवासी दुकानदार मोहम्मद अनीस के बेटे सलमान को उनका भतीजा दानिश अपने दो दोस्तों किदवईनगर निवासी तहसीन व महराज के साथ बुआ के घर चलने के बहाने बुला कर ले गया था। इसके बाद सलमान घर वापस नहीं आया था। तीनों ने उसकी हत्या कर शव छिपा दिया था। शव बाद में मिला।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने पहले अपहरण का मामला जून 2015 में दर्ज किया था। बाद में हत्या कर शव छिपाने के मामले में कार्रवाई की थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। आरोपी तहसीन तीन साल बाद जमानत पर आया था। इसके बाद वह कोर्ट में तारीख पर हाजिर नहीं हुआ था। जिस कारण कोर्ट ने उसका वारंट जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खालापार थाना पुलिस ने बताया कि जिस समय घटना हुई थी उस समय खालापार शहर कोतवाली क्षेत्र का मोहल्ला था। अब थाना खालापार अलग से बन चुका है इसलिए कोर्ट के आदेश का पालन खालापार पुलिस ने करते हुए आरोपी को घर की गली से गिरफ्तार किया है। इसके अलावा खालापार निवासी तहसीन अली को चोरी के मामले में वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed