फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Court has sentenced culprit to 20 years imprisonment in sexual assault case in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar: अदालत ने दोषी को सुनाई 20 साल की सजा, आरोपी ने किशोरी के साथ की थी दरिंदगी

Tue, 31 Oct 2023 06:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 Oct 2023 06:49 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : अदालत ने दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। दोषी ने किशोरी के साथ दरिंदगी की थी।

विज्ञापन
Court has sentenced culprit to 20 years imprisonment in sexual assault case in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर में दुष्कर्म के मामले में अदालत ने सजा सुनाई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में दो साल पहले किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को अदालत ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। विशेष अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट के पीठासीन अधिकारी बाबूराम ने फैसला सुनाया।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक मनमोहन वर्मा और दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र में 21 दिसंबर 2021 को किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजन इधर-उधर तलाश करते हुए एक मकान में पहुंचे। 

विज्ञापन

किशोरी ने परिजनों को बताया कि आरोपी युवक अक्षित उसे बहला-फुसलाकर मकान में लाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित पक्ष ने 24 दिसंबर को आरोपी अक्षित के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

प्रकरण की सुनवाई विशेष अपर सत्र न्यायालय पॉक्सो एक्ट में हुई। मंगलवार को अदालत ने आरोपी पर दोष सिद्ध किया। दोषी को बीस साल कारावास और 45 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में नौ गवाह पेश किए गए।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed