{"_id":"626d7d9613d9d02ee10a1991","slug":"couple-murder-accused-arrested-in-encounter-with-a-reward-of-15-thousand-vineet-muzaffarnagar-news-mrt586734028","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती हत्याकांड का आरोपी 15 हजार का इनामी विनित मुठभेड में गिरफ्तार, साथी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती हत्याकांड का आरोपी 15 हजार का इनामी विनित मुठभेड में गिरफ्तार, साथी भागा
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश।
- फोटो : mzn
खतौली (मुजफ्फरनगर)। 27 अप्रैल की दोपहर जानसठ के गांव खलवाड़ा में हरपाल सैनी व उनकी पत्नी कौशल देवी की हत्या करने वाले 15 हजार के इनामी बदमाश विनीत को खतौली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। एक सिपाही भी हाथ में गोली लगने पर घायल हुआ है। गिरफ्तार बदमाश का एक साथी अविनाश उर्फ गैंडा बाइक पर फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि खतौली पुलिस टीम अलकनंदा नहर पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सठेडी नहर पटरी से बाइक पर दो बदमाश आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर बाइक चालक बदमाश ने बाइक को रेलवे के लोहे के पुल की और दौड़ा दी। आगे जाकर बाइक फिसल गई। इसी बीच सूचना देने खतौली कोतवाली प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंच गए।
उधर, बाइक फिसलने पर गिरे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान बाइक लेकर एक बदमाश फरार हो गया। जबकि दूसरा बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने पर घायल हो गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस मिले हैं। गिरफ्तार बदमाश मंसूरपुर के गांव जोहरा निवासी विनीत पुत्र धन सिंह उर्फ धन्नू है। उसने फरार बदमाश का नाम अविनाश उर्फ गैंडा बताया। मुठभेड़ में खतौली कोतवाली का सिपाही कुलदीप हाथ में गोली लगने पर घायल हुआ है। विनित व उसके दो साथियों ने 27 अप्रैल को जानसठ के गांव खलवाड़ा में दंपती की रंजिशन हत्या की थी। हत्या के बाद विनीत पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था। घायलों को उपचार के लिए खतौली सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया हैं। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

मुठभेड़ में घायल हुआ सिपाही।- फोटो : mzn
विज्ञापन