फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Couple killed in accident

सड़क हादसे में दंपति और बच्ची की मौत

Sun, 20 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 20 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Couple killed in accident
मुजफ्फरनगर/देवबंद। सड़क हादसे में शनिवार को दंपति और उसकी बेटी की मौत हो गई। इस दुघर्टना में चार साल की बच्ची चोटिल हो गई है। दो ट्रकों के ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद दोनों के चालक ट्रकों को वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह मुजफ्फरनगर की कृष्णापुुरी कॉलोनी निवासी मोहित (32) पुत्र सुभाष अपनी पत्नी ज्योति (30) पुत्री राधिका (4) और गौरी (6 माह) को बाइक पर लेकर सहारनपुर की लेबर कॉलोनी स्थित ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन


 सहारनपुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर करीब छह बजे जब वह जडोदाजट गांव के पास पहुंचे तो सहारनपुर की तरफ से आ रहे खनन सामग्री लदे दो ट्रकों के ओवरटेक करते समय बाइक उनकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक सहित सड़क पर गिरने से ट्रक ने तीन को कुचल दिया, जिससे मोहित, ज्योति और गौरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि राधिका चोटिल हो गई। दुघर्टना के बाद चालक ट्रकों को मौके पर ही छोड़कर भाग गए।

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विजय प्रकाश मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। कोतवाल ने बताया कि दोनों ट्रक कब्जे में लेकर चालकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

अकेला कमाने वाला था मोहित
मुजफ्फरनगर। हादसे का शिकार मोहित तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह फाइनेंस का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मोहित के पिता सुभाष की एक साल पूर्व मौत हो गई थी।


परिवार में सिर्फ उसकी मां, एक छोटा भाई और बहन के अलावा चार साल की बच्ची ही बचे हैं। हादसे में पिता मोहित, मां ज्योति और छोटी बहन गौरी को गंवा चुकी राधिका कोतवाली में बैठी बार-बार अपनी मम्मी और पापा के बारे में पूछ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed