फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Country liquor found in the vehicle written by Bhakiyu Bhanu

भाकियू भानु लिखी गाड़ी में मिली देशी शराब

Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Country liquor found in the vehicle written by Bhakiyu Bhanu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस द्वारा जानसठ तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक भाकियू भानू लिखी गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई, तलाशी लेने पर गाड़ी में देशी शराब की पेटी मिली। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया।
कस्बे में सायं सात बजे के आसपास जानसठ तिराहे पर सीओ की उपस्थिति में इंस्पेक्टर संजीव कुमार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी एक कार वहां पर पहुंची। जिसके बोनट पर भाकियू भानू का झंडा लगा था। गाड़ी की नंबर प्लेट के आगे नेम प्लेट लगी है, जिस पर प्रदेश महासचिव मंडल प्रभारी लिखा है। गाड़ी के पीछे भारतीय किसान यूनियन भानू लिखा था। गाड़ी चालक भाकियू भानू का पदाधिकारी बता रहा था। पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की तो गाड़ी में देशी शराब की पेटी मिली।
विज्ञापन

गाड़ी चला रहे हरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शाहपुर फहीमपुर देशी शराब के ठेके पर शराब लेकर जा रहा है, वह शराब का ठेका उसी का है। उसने पुलिस को शराब का गेटपास भी दिखाया। गाड़ी चालक ने आबकारी इंस्पेक्टर से बात कराई। बावजूद इसके पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। सीओ राकेश सिंह ने बताया कि शराब की लगभग बीस पेटियां थी। इंस्पेक्टर को लिखा पढ़ी कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed