{"_id":"665b8cede0676cdebd0e2344","slug":"counting-should-be-done-peacefully-atmosphere-should-not-be-like-2013-riots-tikait-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-123399-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति से हो गिनती, 2013 के दंगे जैसा न बनें माहौल : टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति से हो गिनती, 2013 के दंगे जैसा न बनें माहौल : टिकैत
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की गिनती को लेकर भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में खाप चौधरी ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से मुलाकात की। टिकैत ने कहा कि गिनती शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होनी चाहिए। तनाव के कारण 2013 जैसे दंगे की स्थिति नहीं बननी चाहिए।
शुक्रवार को बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत, गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी और लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान डीएम से कैंप कार्यालय पर मिले। चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर बातचीत की गई।
टिकैत ने कहा कि जिले का माहौल किसी भी सूरत में खराब नहीं होना चाहिए। चुनाव हो चुका है, जनता ने अपना वोट दे दिया है। अब गिनती शांतिपूर्ण होनी चाहिए। मतगणना के दौरान एक-एक वोट पर तनाव बनता है। जिला शांति का है और शांति के तरीके से गिनती होनी चाहिए। जिले की शांति के लिए ही वह डीएम से मिलने पहुंचे हैं। साल 2013 में माहौल बिगड़ गया था, जिसे सुधरने में दशकों बीत गए। बड़ी मुश्किल से जिले के माहौल में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
अपने हारेंगे और अपने ही जीतेंगे :टिकैत
भाकियू अध्यक्ष ने नतीजों पर कहा कि जनता ने जिसे वोट दिया, वह जीत जाएगा। नतीजों में अपने ही हारेंगे और अपने ही जीतेंगे। वोट नहीं देने के सवाल पर कहा कि सबका अपना अधिकार है।