{"_id":"5e2b3e138ebc3e842d27408b","slug":"councilor-will-meet-chief-minister-in-lucknow-khatauli-news-mrt4655952185","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका सभासद लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका सभासद लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका सभासद लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलेंगे
-सीएम के ओएसडी से मिलने का समय मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर पंचायत में फैले भ्रष्टाचार और विकास कार्यों तथा लाइटों की खरीद में की गई लाखों रुपयों की घपलेबाजी की जांच पड़ताल कराने के लिए सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही लखनऊ पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेगा। सभासद पुत्र एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से फोन पर बातचीत करके मिलने का समय मांगा है।
चेयरपर्सन के 15 विरोधी सभासदों ने केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के अलावा जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को शिकायत प्रार्थना पत्र देकर नगर पालिका के भ्रष्टाचार और लाइटों की खरीद में की गई लाखों रुपयों की घपलेबाजी का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों सहित भ्रष्टाचार और घपलेबाजी की जांच एसडीएम को सौंपी थी। एसडीएम अजय कुमार जांच कर रहे हैं। इसके बावजूद विरोधी सभासद संतुष्ट नहीं है। इसलिए शीघ्र ही विरोधी सभासदों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलेगा और पालिका की जांच कराने को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।
-