फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Councillors commotion in the police station

सभासदों का कोतवाली में हंगामा

Sat, 05 Sep 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 05 Sep 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Councillors commotion in the police station
खतौली। नगर पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा होने के मामले में ईओ एके राय द्वारा तीन सभासदों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने पर सभासद भड़क गए। सभासदों ने कोतवाली का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पालिका बोर्ड बैठक शुरू होने से पहले ही दरोगा और फायरब्रिगेड कर्मी की मौजूदगी का विरोध करते हुए सभासदों ने इसे प्रोसिडिंग बुक में दर्ज करने पर हंगामा खड़ा कर दिया था। हालात इतने बढे़ कि चेयरमैन तथा सभासदों के बीच गाली गालौज और हाथापाई तक हो गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में ईओ एके राय ने शुक्रवार को सभासद उमेश कुमार, हबीबुर्रहमान तथा अथर के खिलाफ धारा 332, 353, 427, 504, 506 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद शाम सभासद तथा उनके समर्थकों ने कोतवाली का घेराव करते हुए ईओ द्वारा दर्ज मुकदमे को झूठा बताते हुए खारिज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 साथ ही मुकदमे के विरोध मेें थाने में ही धरने पर बैठ गए। इंस्पेक्टर सुनील त्यागी ने शीघ्र ही सभासदों के बयान दर्ज कर इस मामले को एक सप्ताह के अंदर निपटाने का भरोसा दिया। तब कहीं जाकर सभासदों ने धरना समाप्त किया गया। सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में मुकदमा खारिज नहीं किया गया, तो थाने में धरना दिया जाएगा। उधर, सभासद सुशीला उपाध्याय ने चेयरमैन, उनके चालक और ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed