फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Correct figures bring out the social, economic situation: Yadav

सही आंकड़े सामाजिक, आर्थिक स्थिति को लाते हैं सामने : यादव

Wed, 26 Jul 2023 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
Correct figures bring out the social, economic situation: Yadav
- सांख्यिकीय आंकड़ों के संग्रहण के लिए विकास भवन सभागार में हुआ कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उपायुक्त एनआरएलएम प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आंकड़ों के नित निर्माण और कार्यक्रमों के मूल्यांकन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गरीबी उन्मूलन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यम, रोजगार, ग्रामीण विकास और आर्थिक विकास के लिये आंकड़े बहुत मूल्यवान होते है। सर्वे में आंकड़े तभी सही होंगे, जब सभी लोग जागरूक होकर अपना सहयोग प्रदान करेंगे।

सांख्यिकीय आंकड़ों के संग्रहण के लिए जिला अर्थ एवं साख्यिकीय विभाग ने विकास भवन सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार एवं उद्योग बन्धुओं, इनसे संबंधित विभागीय अधिकारियों ने कार्यशाला में भाग लिया। सभी प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि जनपद में केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर कराए जा रहे सर्वेक्षणों में अपने स्तर से अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन


कार्यशाला मेें उपनिदेशक, अर्थ एवं संख्या, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी ज्योति प्रजापति, महा प्रबधंक जिला उघोग केंद्र जैस्मिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed