फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona won the battle with confidence and freshness

आत्मविश्वास और हौसले से जीती कोरोना की जंग

Thu, 13 May 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Corona won the battle with confidence and freshness
आत्मविश्वास और हौसले से जीती कोरोना की जंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आत्मविश्वास ने लबरेज जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश सिंह ने कोरोना की जंग जीत ली है। वे बताते हैं कि संकट में नियमित परिचितों और स्टाफ का मोटिवेशन उनकी ऊर्जा बढ़ाता था। एक पखवाड़े बाद बृहस्पतिवार को रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्होंने मंडी स्थल गेहूं क्रय केंद्र का मुआयना किया।

गोरखपुर के रहने वाले कमलेश सिंह मुजफ्फरनगर में महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं। कोरोना की चपेट में आने से वह भी बच नहीं पाए। उनकी पत्नी और दो बच्चे गोरखपुर में हैं। पत्नी भी वहां संक्रमित है। शहर के लक्ष्मण विहार में आवास पर वह अकेले रहते हैं। दूर शहर में पत्नी की चिंता और खुद की बीमारी के बावजूद उन्होंने धैर्य नहीं खोया। कहते है संक्रमण के बावजूद गेहूं खरीद केंद्रों पर खरीद की निगरानी खुद की। सकारात्मक सोच अपनाई, जिससे उन्होंने खुद को बीमार नहीं माना। सुबह छत पर टहलना और योग करना दिनचर्या में शुमार रखा। मन की सोच बेहतर रखने के लिए हनुमान चालीसा, शिव चालीसा, बजरंग बाण और धार्मिक पुस्तकों के अध्ययन किया। अब वह प्रभु कृपा से पूरी तरह ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed