फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona will be attacked only by yoga

योग से ही होगा कोरोना पर वार

Sun, 21 Jun 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Corona will be attacked only by yoga
अमर उजाला और भारतीय योग संस्थान के गांधी कालोनी में लगाए शिविर में योग करते साधक और साधिकाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
योग से ही होगा कोरोना पर वार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विश्व योग दिवस पर अमर उजाला और भारतीय योग संस्थान की ओर से गांधी कालोनी के श्री रामलीला भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शिविर में साधक और साधिकाओं ने आसन, प्राणायाम और ध्यान किया। शिविर संचालक गजेंद्र सिंह राणा ने गायत्री मंत्र से शिविर का शुभारंभ किया। विभिन्न आसन किए गए। साधक और साधिकाओं ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग के प्रचार प्रसार पर बल दिया। राणा ने कहा कि मौजूदा समय में कोरोना संक्रमण से बचने का सबसे सरल और नि:शुल्क उपाय योग है। योग के जरिए ही इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने सभी से अपने परिवार और पड़ोसियों को योग जोड़ने का आह्वान किया।
- वो बीते आठ साल से योग से जुड़ी है। स्वास्थ्य रहने के लिए योग जरूरी है। - अंजू छाबड़ा
- यदि आज भी भागदौड़ भरी जिंदगी में निरोगी रहना है तो योग को जीवन में अपनाना पड़ेगा। - सरनजीत कौर
- योग से ही निरोगी काया संभव है। योग से असाध्य रोगों से भी मुक्ति मिलती है। कोरोना काल में यह जरूरी है। - प्रमिला गिरधर
- 71 साल में भी मैं स्वस्थ हूं। इसका राज केवल योग ही। बीते बीस सालों से योग से जुड़ा हूं। हार्ट की बाईपास सर्जरी होने के बाद योग का महत्व समझ आ गया था। - देवराज अरोरा
विज्ञापन

- हर प्रकार के रोगों से मुक्ति के लिए आसन, प्राणायाम का नियमित अभ्यास जरुरी है। योग करने से शरीर ऊर्जावान बनता है। इम्युनिटी बढ़ती है।- अनिल कुमार
- योग में आसन से हमारा शरीर दुरुस्त होता है, प्राणायाम से मानसिक शांति मिलती है, जोकि ध्यान से आध्यात्मिक लाभ मिलता है। - सरदार सुरेंद्र सिंह मुंजाल
- कोरोना काल में योग और सही खानपान जरुरी हो गया है। बच्चों और महिलाओं को भी योग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। - राजवीर सिंह
- मोटापा अधिक होने पर कई बीमारियों ने घेर लिया था, तब तीन साल पहले योग की कक्षा में आया। 35 किलो वजन घटा चुका है, अब शरीर स्वस्थ है। जीवन में निरोगी रहने के लिए योग में आसन, प्राणायाम और ध्यान करना जरूरी है। - मनीष अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों में रहकर लोगों ने किया योग
मुजफ्फरनगर। विश्व योग दिवस पर आम जनता ने अपने घरों में रहकर ही योग किया। जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक ने भी योग किया। साथ ही चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने भी अपने आवास पर पूरे परिवार के साथ योग किया। मीरापुर। कस्बा व क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस लोगों ने उल्लास से मनाया। लॉकडाउन के चलते लोगों ने घरो में ही रहकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए योगाभ्यास किया। ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक धीमान ने बताया कि ऑनलाइन बच्चों को योग कराते हुए इसके नियमित प्रयोग के लिए प्रेरित किया गया। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में योग कर छात्राओं ने लोगों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या उषा अस्थाना ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से सभी छात्राओं को घर पर ही रहकर रोजाना 20 मिनट नियमित योग व सूर्य नमस्कार करने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने योग करते हुए फोटो भी स्कूल ग्रुप पर साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed