फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona victims were cut off at the last minute

कोरोना पीड़ितों की अंतिम समय पर ड्यूटी काटी गई

Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Corona victims were cut off at the last minute
कोरोना पीड़ितों की अंतिम समय पर ड्यूटी काटी गई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना के कहर के बीच चुनाव कराना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना है। पोलिंग पार्टियां रवाना करने से पहले ही जिले में करीब एक सौ कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इन सबकी अंतिम समय में ड्यूटी काटी गई। इससे कई जगह कर्मचारियों को लेकर असंतुलन की स्थिति भी बन गई।

जिले में कोरोना के केस बढ़ने से बड़ी संख्या में सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। जिला पंचायत चुनाव के आरओ एडीएम वित्त आलोक कुमार संक्रमित हो चुके हैं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार और कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक भी चपेट में आ चुके हैं। डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता जोनल मजिस्ट्रेट अल्ताफ भी संक्रमित हो चुके हैं। इसी बीच कोरोना की बढ़ती रफ्तार से बीते एक सप्ताह में 100 से अधिक कर्मचारी चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टी रवाना करने से पहले सभी कोराना संक्रमित कर्मचारियों की ड्यूटी काटी गई। बघरा के आरओ आरडी द्विवेदी ने बताया कि उनके यहां पांच प्रार्थना पत्र आए हैं, जिनकी ड्यूटी कटी है। कुछ ऐसे है जो कोरोना के चलते एप्लीकेशन भी नहीं भिजवा सके। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि जानसठ ब्लाक में चार प्रार्थना पत्र आए उन सभी की ड्यूटी काटी गई। सभी ब्लाकों में कोरोना संक्रमितों की ड्यूटी काटी गई। हमने बीस प्रतिशत कर्मचारी अतिरिक्त लगाए थे। कोरोना संक्रमितों की ड्यूटी काटने के बाद भी रिजर्व में कुछ स्टाफ रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed