फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona vaccine ended in the district, people wandering the second dose

अब यूपी के इस जिले में खत्म हुई कोवैक्सीन, दूसरी डोज को भटक रहे लोग

Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 17 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corona vaccine ended in the district, people wandering the second dose
कोवैक्सीन- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
 उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही कोरोना वैक्सीन का संकट भी गहराने लगा है। जनपद में कोरोना वैक्सीन खत्म होने के कारण लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। काफी संख्या में ऐसे लोग सामने आए हैं, जिनकी दूसरी डोज का समय निकलता जा रहा है और वैक्सीन खत्म हो रही हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन खत्म होने के मामले को उजागर करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल मित्तल ने यूपी के स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जनपद में कोविड-19 का संक्रमण रोकने के लिए को-वैक्सीन की डोज लगाई गई थी, लेकिन जिन लोगों और व्यापारियों ने वैक्सीन की पहली डोज ली थी, उन्हें दूसरी डोज नहीं दी जा रही है। इसकी वजह है कि को-वैक्सीन जनपद में खत्म हो चुकी है।
विज्ञापन


सरकारी और निजी सभी अस्पतालों में को-वैक्सीन नहीं होने से लोगों को भटकना पड़ रहा है। ऐसे में दूसरी डोज लगवाने के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा तय किया गया समय निकलता जा रहा है और पहली डोज लगवाना भी बेकार साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल मित्तल ने कहा कि दूसरी डोज के लिए परेशान लोग रोजाना ही अस्पतालों में पहुंचकर वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी ले रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग सही स्थिति जनता के सामने रखने के बजाय टाल-मटोल कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन का तत्काल प्रबंध कराते हुए दूसरी डोज लगवाई जाए।


ज्ञापन देने वालों में दीपक वर्मा, गोपाल मित्तल, दीपक नारंग, प्रमोद टांग, सतनाम सिंह हंसपाल, धर्मेन्द्र सिंह, अनुज जैन, राकेश गुप्ता, विपिन कुमार काका, परवेश कुमार, जितेन्द्र नौटियाल, नवीन कुमार, इन्द्रपाल और रविन्द्र कुमार आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed