फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona's wedding ceremony season

कोरोना की भेंट चढ़ा शादी-समारोह का सीजन

Sun, 23 May 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Corona's wedding ceremony season
कोरोना की भेंट चढ़ा शादी-समारोह का सीजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के चलते पहले से ही प्रभावित शादी-समारोह के साये की रही-सही कसर अब शासन के नए निर्देशों ने पूरी कर दी है, जिससे सभी कैटरिंग कारोबार पूरी तरह ठप हो गए हैं। वहीं, पहले से ही मंदी से जूझ रहा होटल कारोबार भी अब पूरी तरह बेपटरी हो गया है।
कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों ने शादी-समारोह से जुड़े कारोबार को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। वर्ष 2020 पूरी तरह लॉकडाउन से प्रभावित रहने के बाद इस वर्ष मार्च के अंतिम सप्ताह से शादी-समारोह के अनगिनत शुभ मुहूर्त थे, जिनके आयोजन के लिए होटल-रेस्टोरेंट्स के साथ ही कैटरिंग कारोबारियों की भी बुकिंग हो चुकी थी।
विज्ञापन

साये बहुतायत में होने के चलते इस बार इस कारोबार से जुड़े सभी लोग काफी अच्छे लाभ की आशा लगाए हुए थे, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने इस कारोबार से जुड़े सभी लोगों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। पहले कोरोना कर्फ्यू और अब शादी-समारोह में केवल 25 लोगों की मौजूदगी के शासन के आदेशों ने इस कारोबार की पूरी तरह से कमर तोड़कर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ....
- शहर के रामलीला टिल्ला निवासी कैटरिंग व्यवसायी ऋषिपाल कारीगर ने बताया कि इस बार काफी अच्छा सीजन निकलने की उम्मीद थी, जिस पर कोरोना ने पानी फेर दिया है। एक शादी में कैटरिंग से जुड़े ही 20-25 लोग काम करते हैं, लेकिन मात्र 25 लोगों की मौजूदगी के आदेशों से शादी-समारोह में अब केवल घर के ही लोग शामिल हो पाएंगे। इन आदेशों के चलते उनके यहां इस सीजन की काफी बुकिंग निरस्त भी हो चुकी हैं।

- शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी जयवीर कैटर्स ने बताया कि पिछले वर्ष पूरा सीजन लॉकडाउन की भेंट चढ़ने से इस बार इस सीजन में काफी अच्छी उम्मीद थी, लेकिन पहले रात की शादियां बंद होने और अब सीमित मेहमानों की मौजूदगी के आदेशों ने पूरे व्यवसाय की कमर तोड़ दी है। कोरोना प्रभाव के चलते उनकी काफी बुकिंग निरस्त हुई हैं, जिसके चलते लेबर भी खाली बैठी हुई है, जिनके सामने आर्थिक संकट भी उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed