फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona's awe: Many programs postponed

कोरोना का खौफ: कई बड़े कार्यक्रम हुए स्थगित

Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona's awe: Many programs postponed
जिला अस्पताल में सीएमएस से जानकारी लेते प्रभारी मंत्री चेतन चौहान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना का खौफ: कई कार्यक्रम हुए स्थगित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश में कोरोना के केस मिलने के बाद जिले में हर तरफ खौफ फैला है। इसके चलते जनपद एवं बाहर होने वाले कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। स्कूल-कॉलेजों में पहले ही अवकाश घोषित किया जा चुका है। अब कॉलेज जाने वाले शिक्षकों की बायोमैट्रिक हाजिरी पर भी रोक लगा दी गई है। 16 मार्च से शुरू होने वाले यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में हर तरफ कोरोना को लेकर चर्चा है। लोग मास्क लगाए घूम रहे हैं तथा सतर्कता बरत रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन ने 18 मार्च को दिल्ली में होने वाली किसान पंचायत को स्थगित कर दिया है। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने हालात सामान्य होने पर पंचायत करने की बात कही है। उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला लक्ष्मीनगर का 22 मार्च को होने वाला पथसंचलन भी स्थगित कर दिया गया है। जिला संघ चालक सुरेंद्र सिंह ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। 16 मार्च से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होना है। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने स्कूल-कॉलेजों में बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर बनाया कंट्रोल रूम
मुजफ्फरनगर। कोरोना को लेकर जिला अस्पताल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से संबंधित सूचना कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0131-2440966 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन केंद्रों पर रखें स्वच्छता का ख्याल
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगने वाले उपनियंत्रकों, सह उप नियंत्रकों, कक्ष नियंत्रकों तथा कोठारियों की राजकीय इंटर कॉलेज में बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। मूल्यांकन के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज एवं इस्लामियां इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। डीआईओएस ने उप नियंत्रकों से मूल्यांकन केंद्रों को सेनेटाइज करने को कहा। उप प्रधान परीक्षक तथा परीक्षक अपने हाथ विषाणुमुक्त रखने के लिए अपना पानी की बॉटल लेकर आएंगे। नगर पालिका से मूल्यांकन केंद्रों पर सफाई व्यवस्था तथा स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों की टीम लगाने का अनुरोध किया गया। किसी भी बाहरी व्यक्ति का मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बैठक में जीआईसी डॉ. सोहन पाल, नितिन कुमार, डीएवी से प्रधानाचार्य शिव कुमार यादव, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज से बृजेंद्र सिंह, इस्लामिया इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य डॉ. सलीम मौजूद रहे।

पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में भाजपाईयों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री चेतन चौहान।

पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में भाजपाईयों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री चेतन चौहान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed