{"_id":"5e5021008ebc3ef3f4509984","slug":"corona-s-awe-health-department-stocks-masks-muzaffarnagar-news-mrt470175241","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का खौफ: स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉक किए मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का खौफ: स्वास्थ्य विभाग ने स्टॉक किए मास्क
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस से जहां आम जन भयभीत है वहीं स्वास्थ्य महकमा भी मुस्तैद है। चीन से आने वालों की निगरानी करने के साथ ही वायरस के खतरे को देखते हुए हर संभव तैयारी की जा रही है। मास्क की किल्लत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मास्क का प्रयोग कम कर दिया है, जो स्टॉक उपलब्ध हैं, उसे बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
चीन में फैले कोरोना वायरस का भारत में भी खतरा बना हुआ है। हालांकि जिले में इस वायरस का कोई असर नहीं लेकिन लोगों में भय बना हुआ है। शासन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पुख्ता तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं। वायरस के प्रकोप को देखते हुए चीन ने मास्क वापस मंगा लिए हैं। इसके चलते भारत में मास्क की कमी हो गई है। साथ ही बिक्री भी बढ़ी हुई है। इसे देखते हुए शासन ने स्वास्थ्य विभाग को मास्क का स्टॉक रखने को कहा है। सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा का कहना है कि अस्पतालों में बेहद जरूरी होने पर ही मास्क का प्रयोग किया जा रहा है। स्टॉक बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
--------
वार्ड में जाने के लिए विशेष किट
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस वार्ड कई दिन पहले ही बना दिया गया था। हालांकि इसमें कोई मरीज नहीं है। इसके बावजूद जिला अस्पताल में वार्ड में जाने के लिए दस किट उपलब्ध हैं। इस किट में ग्लब्स, शू-कवर, पहनने के लिए कपड़ा व अन्य सामान होता है। वायरस प्रभावित वार्ड में चिकित्सा स्टॉफ इसी किट को पहनकर जाता है।
विज्ञापन
------
थ्री-लेयर मास्क ज्यादा भरोसेमंद
स्वास्थ्य विभाग के पास थ्री-लेयर मास्क का स्टॉक है। इसके अतिरिक्त 15 एन-95 मास्क भी हैं लेकिन चिकित्सक थ्री-लेयर मास्क को ज्यादा भरोसेमंद बताते हैं।
-----
मेडिकल स्टोर पर चल रही किल्लत
दवा बाजार में भी मास्क की किल्लत चल रही है। सप्लाई नहीं होने तथा डिमांड अधिक होने के कारण मास्क के दाम भी बढ़े हुए हैं। दवा विक्रेता समीर छाबड़ा कहते हैं कि कोरोना वायरस के खतरे के कारण मास्क की बिक्री काफी बढ़ी है लेकिन सप्लाई कम है।