{"_id":"605b820e8ebc3e76a43de5e4","slug":"corona-infection-increased-21-patients-found-muzaffarnagar-news-mrt531553637","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का संक्रमण बढ़ा, 21 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का संक्रमण बढ़ा, 21 मरीज मिले
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण बढ़ा, 21 मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को कोरोना के 21 मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मच गया। इनमें से 16 शहर में और पांच मरीज देहात के हैं। सात महिलाएं इनमें शामिल हैं। शहर के दो परिवारों के ही दस लोग संक्रमित मिले है।
सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 57 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली, जिनमें से 21 नागरिक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें सात महिलाएं है। शहर में संगम विहार में पांच, इंदिरा कालोनी में पांच, आदर्श कालोनी में एक, प्रेम विहार में एक, मेरठ रोड पर एक, नई मंडी में एक, सदर बाजार में एक, साकेत कालोनी में एक मरीज मिला है। इंदिरा कालोनी महिला का उपचार मेरठ चल रहा है, जो जांच में पॉजिटिव आई थी। उसके पांच परिजन भी संक्रमित पाए गए है। संगम विहार में भी परिजन बीमार का उपचार के लिए अन्य शहर जाने से संक्रमित हुए। जांच में पांच और परिजन भी पॉजिटिव आए हैं। इनके अलावा सिसौली में एक, शाहपुर में एक, सुजडू में एक, चलसीना में एक और खेड़ा में एक मरीज मिला है।
सीएमओ ने बताया कि ये मरीज रैंडम चेकिंग में पॉजिटिव आए हैं। अधिकांश लोग कोरोना मरीज के संपर्क में आने के कारण संक्रमित मिले हैं। दिल्ली से आने वाले भी संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि जो मरीज मिले हैं उनकी केस हिस्ट्री की जानकारी की जा रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घरों पर जाकर संपर्क में आने वालों को सैंपल लेगी। शहर में अब सार्वजनिक स्थानों पर भी रैंडम सैंपल अधिक से अधिक लिए जाएंगे।
विज्ञापन
आज से जिले में चलेगा मास्क चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि जनपद में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सुरक्षा के लिए बृहस्पतिवार से पूरे जनपद में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन सख्ती के साथ इस अभियान को संचालित करेंगे। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान मास्क न मिलने तथा मुंह पर न लगे होने पर संबंधित के विरुद्ध कोविड नियमों का पालन न करने पर नियमानुसार काईवाई की जाएगी। एडीएम ने बताया कि अभी कोरोना पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है इसीलिए सभी जनपदवासियों से अपील है कि मास्क का प्रयोग अवश्य करें तथा पुलिस व प्रशासन का इस कार्य में सहयोग करें।