फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona infection coming with migrants

प्रवासियों के साथ आ रहा कोरोना का संक्रमण

Tue, 26 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Corona infection coming with migrants
प्रवासियों के साथ आ रहा कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दूसरे प्रदेशों से आ रहे प्रवासी श्रमिक जिले में कोरोना संक्रमण के वाहक बन गए हैं। दस दिन पहले कोरोना मुक्त घोषित हो चुके जनपद में अब 25 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। इनमें से 23 दूसरे प्रदेशों से आए प्रवासी श्रमिक हैं। गनीमत है कि इनमें से अधिकांश क्वारंटीन केंद्रों में थे अन्यथा संक्रमण को गांवों में फैलने से रोक पाना मुश्किल होता।

16 मई को 24 रोगियों के ठीक हो जाने के बाद जनपद कोरोना मुक्त हो गया था, लेकिन इसके अगले दिन ही खतौली के क्वारंटीन केंद्र में रखे गए महाराष्ट्र से आए तीन प्रवासियों को संक्रमण की पुष्टि हो गई। दस दिन में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 25 पहुंच गई है। इनमें 22 प्रवासी श्रमिक हैं, जबकि स्थानीय तीन लोग शामिल हैं। स्थानीयों में एक 83 वर्षीय महिला, सरकुलर रोड निवासी युवक है तथा एक एंबुलेंस चालक है। युवक को प्राइवेट लैब पर कोरोना की पुष्टि हुई थी। महाराष्ट्र से आए 12, गुजरात से आए चार, तमिलनाडु से आए पांच तथा दिल्ली से आया एक प्रवासी कोरोना पॉजिटिव मिला है। जिले में अब तक कुल 50 कोरोना केस सामने आ चुके हैं जिनमें से 25 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed