{"_id":"5f19d5c78ebc3e637a264a1b","slug":"corona-infected-will-be-discharged-from-hospital-in-seven-days-muzaffarnagar-news-mrt492715431","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित की अस्पताल से सात दिन में होगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित की अस्पताल से सात दिन में होगी छुट्टी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले सभी मरीजों की अब सात में अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी। शर्तों के साथ मरीजों को होम आइसोलेट किया जा सकेगा। सबसे पहली शर्त तो यही रहेगी कि उसका कमरा टॉयलेट अटैच हो।
एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार एवं सीएमओ डॉ प्रवीण चौपड़ा ने जिला पंचायत सभागार में प्रेसवार्ता में सरकार की नई गाइडलाइन जारी की। अफसरों ने बताया कि अब कोरोना संक्रमितों की सात दिन बाद अस्पताल से छुट्टी हो जाएगी। बशर्ते उनमें कोई लक्षण दिखाई न दे रहा हो। इस समय कोरोना के मरीजों को अस्पताल से सात दिन में छुट्टी दी जा रही है। इससे पहले कोरोना मरीजों की छुट्टी 14 दिन में हो रही थी या रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें घर भेजा जा रहा था। सीएमओ ने बताया कि मरीज को अब शर्तों पर होम आइसोलेट की सुविधा मिलेगी। मरीज के सेपरेट कमरे में अटैच टॉयलेट की सुविधा है तो उसका घर पर ही इलाज हो सकेगा। मरीज को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताई गई किट लेनी होगी। इस किट में कुछ दवाइयां और बाकी उपचार का सामान होगा। घर के सभी सदस्यों का मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मरीज को पूरी तरह डॉक्टर की गाइडलाइन के हिसाब से ही चलना होगा। सीएमओ ने सीमित संसाधनों को व्यवस्था में रोड़ा मानते हुए कहा कि पीपीई किट और वाहनों की कमी के कारण अपेक्षित व्यवस्था नहीं हो पा रही है।