फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Corona curfew faded wedding colors

कोरोना कर्फ्यू ने फीके किए शादी-समारोह के रंग

Sat, 24 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Corona curfew faded wedding colors
कोरोना कर्फ्यू ने फीके किए शादी-समारोह के रंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रसार के चलते शासन द्वारा लागू कोरोना कर्फ्यू का सबसे अधिक असर शादी-समारोह पर पड़ा है। सहालग के पहले साये में शनिवार को होने वाले शादी समारोह सीमित मेहमानों की मौजूदगी में बेहद सादगी से संपन्न हुए। आगे भी जिनके यहां शादियां थीं, उन्होंने या तो आगे के लिए स्थगित कर दिया है या फिर आयोजन को सीमित कर दिया है। इसके चलते अधिकांश बैंक्वेट हॉलों में भी ताले लटक गए हैं।
इस वर्ष सहालग शुरू होते ही बड़ी संख्या में शादी-विवाह के आयोजन थे। इसके लिए संबंधित परिवार काफी समय से तैयारियों में जुटे हुए थे, जिनके लिए बैंड-बाजा से लेकर डीजे, हलवाई व बैंक्वेट हॉल, धर्मशालाएं व मेरिज होम बुक किए जा चुके थे। शनिवार को सहालग का पहला साया था, जिसके बाद 26 अप्रैल को भी बड़ी तादाद में शादी-समारोह होने हैं। ऐसे में अचानक कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार के बीच शासन द्वारा लागू कोरोना कर्फ्यू का सीधा असर शादी-विवाह के आयोजनों पर पड़ा है। कोरोना के चलते संबंधित परिवारों ने या तो शादी-विवाह की तिथियां बदल ली हैं या फिर आयोजन को बेहद सीमित कर दिया है। बड़ी संख्या में बैंक्वेट हॉलों में दी गई बुकिंग भी कैंसल की जा रही है। वहीं, बड़ी संख्या में रात्रिकालीन शादी समारोह को दिन में आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को पहले साये पर जिन घरों में शादियां थीं, उनमें सीमित मेहमानों के साथ सूक्ष्म आयोजन कर सादगी से सभी रस्मों को अदा किया गया। इसके चलते शनिवार को अधिकांश बैंक्वेट हॉल पर ताले लटके मिले। खतौली में जीटी रोड पर केवल एक बैंक्वेट हॉल में सगाई कार्यक्रम किया गया, जिसमें कोविड गाइडलाइन के तहत व्यवस्थाएं करते हुए सीमित संख्या में मेहमानों को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

केस एक- शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी राजू प्रजापति की बेटी की शादी 26 अप्रैल की रात को थी, जिसे कोरोना संक्रमण के चलते अब दिन में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो- गांव घटायन निवासी सतपाल सिंह ने बेटी की शादी 25 अप्रैल को थी, जिसके लिए खतौली स्थित मानसरोवर बैंक्वेट हॉल बुक किया गया था। कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अब इसे तारीख बदलकर 28 अप्रैल करते हुए बैंक्वेट हॉल की बुकिंग रद्द कर दी गई है। अब गांव में ही शादी का सीमित आयोजन किया जाएगा।
बैंक्वेट हॉल संचालकों को नुकसान
खतौली। कस्बा स्थित बैंक्वेट हॉल हवेली फॉर्म हाउस के मालिक हनी ग्रोवर का कहना है कि मार्च 2020 में कोरोना वायरस के चलते पूरा साल खाली बैठे रहे। इस बार अप्रैल से जुलाई तक अच्छे साये थे, जिनकी काफी बुकिंग भी थी, लेकिन संक्रमण बढ़ने से रात्रि शादी-विवाह के कार्यक्रम रद्द हो चुके हैं। कई आयोजन के लिए बुकिंग रद्द हो चुकी है, जिससे बैंक्वेट हॉल संचालकों को काफी नुकसान हुआ है।

इन्होंने कहा .......
एडीएम प्रशासन अमित सिंह का कहना है कि कोविड गाइडलाइन के अनुसार ही शादी समारोह के आयोजन को अनुमति दी जा रही है। खुले स्थान में सौ लोग व बंद हॉल में 50 लोग ही आयंोजन में शामिल होंगे। इसके साी कोविड गाइड लाइन का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed