फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Core committee brainstorms for BJP's district organization

Muzaffarnagar News: भाजपा के जिला संगठन के लिए कोर कमेटी का मंथन

Fri, 06 Mar 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Core committee brainstorms for BJP's district organization
शहर के मेरठ  रोड ​स्थित होटल में कार्यकर्ताओं से संवाद करते भाजपा के पर्यवेक्षक : स्रोत स्वयं
मुजफ्फरनगर। भाजपा के जिला संगठन के गठन के लिए कोर कमेटी ने मंथन किया। पर्यवेक्षक प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज को नाम सौंपे गए हैं। कमेटी में 30 प्रतिशत महिलाओं का चयन तय माना जा रहा है। महामंत्री पद की दावेदारी में भाजपा के पांच नेताओं के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षक बृज बहादुर भारद्वाज ने कोर कमेटी के सदस्य पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, प्रदीप सैनी और डॉ. पुरुषोत्तम के साथ जिला संगठन पर चर्चा की।
विज्ञापन

महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी के पदों पर चर्चा की गई। पर्यवेक्षक ने मेरठ रोड स्थित होटल में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
उम्र के पैमाने का पालन करने की जद्दोजहद
संगठन में पदाधिकारियों के लिए 35 से 50 साल की उम्र के पैमाने के पैमाने पर मंथन किया गया है। माना जा रहा है पैनल में जिनके नाम दिए गए हैं, उनमें अधिकतर नियम के दायरे में है। एक या दो पदाधिकारियों को छूट भी मिलने की संभावना है। वर्ष 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
----
महिलाओं को मिलेगा संगठन में अधिकार
भाजपा संगठन में महिलाओं को भी भरपूर हिस्सेदारी दिए जाने पर चर्चा की गई। इस बार 30 प्रतिशत पद आरक्षित किए जाने की संभावना है। जिला संगठन ने इसी समीकरण के हिसाब से पैनल भी तैयार किया है।

---
महामंत्री के तीन पद, यह नाम हुए आगे
जिला संगठन में महत्वपूर्ण माने जाने वाले जिला महामंत्री के पद पर खूब दावेदारी हुई। तीन पदों के लिए शरद शर्मा, संजय गर्ग, विजय प्रजापति, सुनील दर्शन, सुधीर खटीक के नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed