फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Convey the glorious history of the country to the young generation: DM

युवा पीढ़ी तक पहुंचाएं देश का गौरवशाली इतिहास : डीएम

Tue, 08 Aug 2023 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Convey the glorious history of the country to the young generation: DM
जिला पंचायत सभागार में बैठक लेते  जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी।स्रोत- सूचना विभाग।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि देश के गौरवमयी इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को स्वतंत्रता दिवस पर देश की भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का काम करें। अधिकारी कार्यक्रमों की तैयारी में जुट जाएं।
जिला पंचायत सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए बैठक हुई। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि 15 अगस्त को सभी कार्यालयों में सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। सरकारी कार्यालयों को 14 अगस्त को ही सजाया जाए। शहर के प्रमुंख चौराहो को प्रकाशमान कर देशभक्ति गीतो का प्रसारण कराया जाएगा। सुबह 6ः15 बजे प्रभात फेरी निकाली जाएगी। पांच किमी की दौड स्टेडियम से आईटीआई होते हुए वापस स्टेडियम पर समाप्त होगी। विद्यालयों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। नगर पालिका ईओ को निर्देश दिये कि सभी महापुरूषों की प्रतिमाओ की साफ सफाई एवं लाईटिंग की व्यवस्था व सभी जगह साफ-सफाई होनी चाहिए। सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


यहां अपलोड किए जाएं फोटो
डीएम ने मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों के फोटो yova.com और merimaatimeradesh.gov.in पर अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed