{"_id":"622e3a15ffd4fa641e780639","slug":"control-room-built-in-gic-for-up-board-exam-muzaffarnagar-news-mrt580381829","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जीआईसी में बनाया कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जीआईसी में बनाया कंट्रोल रूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर विभाग जुट गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से परीक्षा पर सीधे नजर रखी जा सकेगी।
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा में कुल 74 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 29,499 तथा इंटर के 27,088 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा की प्रभावी मॉनिटरिंग जनपद मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। जीआईसी में ही कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को इससे जोड़कर परीक्षा को लाइव देखा जा सकेगा। डीआईओएस ने कंट्रोल रूम का प्रात: 11.30 बजे निरीक्षण किया। ट्रायल के तहत परीक्षा केंद्रों के कैमरों को जोड़कर लाइव देखा गया। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ सोहनपाल रहेंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह ईमानदारी के साथ संपन्न कराया जाएगा। प्रत्येक सेंटर पर विभाग की सीधी निगरानी रहेगी। उन्हीं विद्यालयों को सेंटर बनाया गया है, जिनमें प्रत्येक कमरे में सीसीटीवी की व्यवस्था है।