फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contribution of freedom fighters valued

आजादी के सिपाहियों का योगदान अमूल्य : टिकैत

Thu, 31 May 2018 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 31 May 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Contribution of freedom fighters valued
स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि देते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
शाहपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व चौधरी रघुवीर सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उनकी देशभक्ति और समाजसेवा को याद किया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को नहीं भूला जा सकता। शहीदों ने देश प्रेम में अपनेे जीवन को संघर्ष के लिए समर्पित किया। 
विज्ञापन


बरवाला गांव में स्वाधीनता सेनानी स्वर्गीय चौधरी रघुवीर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वे जिले में आजादी के अंतिम सिपाही रहे थे, जिनका विगत दिनों देहावसान हो गया था। श्रद्धांजलि सभा में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने उनके जीवन कार्यों को समाज के लिए प्रेरक बताया।
विज्ञापन


आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाषचंद्र बोस के साथ उन्होंने देश की आजादी के लिए कार्य किया। राजनीति से हमेशा अपने को दूर रखा और स्वाधीनता के बाद समाज सेवा में जीवन लगाया। चरथावल विधायक विजय कश्यप ने कहा कि स्वाधीनता में जीवन की आहुति देने वाले वीरों को सदैव याद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि उनकी देश भक्ति प्रेरणादायक है। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि युवा स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों से प्रेरणा ले। रविंद्र सिंह ने पिता की स्मृति में 15 अगस्त पर बरवाला गांव में स्थित कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की।


प्रशासन से मिली अंतिम संस्कार की पांच हजार की धनराशि गांव के शमशान घाट के जीर्णोद्घार के लिए दी। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल,  विवेक बालियान, सुधीर पंवार,  प्रसन्न चौधरी,  डॉ उमेश कुमार ,  कबूल सिंह , आसकरण,  सुखपाल सिंह जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed