फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contract workers demonstrate at the power station

संविदा कर्मचारियों का बिजलीघर पर प्रदर्शन

Thu, 08 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Contract workers demonstrate at the power station
बुढ़ाना के बिजलीघर पर प्रदर्शन करते संविदा कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
संविदा कर्मचारियों का बिजलीघर पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। वेतन सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर निजी कंपनी के मीटर रीडर/ संविदा कर्मचारियों ने कस्बे के बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वे बिलिंग अथवा अन्य कार्य नहीं करेंगे।

मीटर रिडिंग का कार्य करने वाले निजी कंपनी के क्षेत्र के सभी संविदा कर्मचारी बुधवार को कस्बे के बिजलीघर पर पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी एक्सईएन कार्यालय पहुंचे। एक्सईएन की गैर मौजूदगी में कर्मचारियों ने कार्यालय के लेखाधिकारी को ज्ञापन दिया। बताया कि उन्हें 15 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाता है, जो बहुत कम है। मीटर रिडिंग की बिलिंग के अलावा उनसे विद्युत चोरी पकड़वाना, केवाईसी करवाना सहित कई कार्य लिए जाते हैं। उनके साथ उपभोक्ताओं द्वारा दुर्व्यवहार व मारपीट होने पर कंपनी अथवा विद्युत निगम का कोई अधिकारी उनकी जिम्मेदारी नही लेता। मौके पर विनीत मलिक, श्रवण कुमार, प्रदीप, अनुज कुमार, आकाश, सचिन, सोनू, मोनू, ताहिर व गोपाल सिंह सभी संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed