फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction work started again between protest

विरोध के बीच फिर निर्माण कार्य शुरू

Wed, 17 Mar 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Construction work started again between protest
शहर के कम्पनी बाग में आईपीएस प्लांट का निर्माण करते श्रमिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विरोध के बीच फिर निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका कंपनी बाग में आईपीएस प्लांट के निर्माण का कार्य तेज गति से शुरू हो गया है। कंपनी बाग में भ्रमण करने वाले लोगों के विरोध के चलते कई बार कार्य बंद हो चुका है। करीब 15 दिन से जल निगम और चेयरपर्सन आमने-सामने हैं। चेयरपर्सन कार्य बंद कराने के साथ जल निगम के परियोजना प्रबंधक के निलंबन की संस्तुति कर चुकी हैं। डीएम के निर्देश पर बीते तीन दिनों से पुलिस सुरक्षा के बीच निर्माण कार्य चल रहा है।
मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका जिसे लोग कंपनी बाग के नाम से भी जानते हैं। पिछले कुछ दिनों से जल निगम द्वारा आईपीएस प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका कंपनी बाग में घूमने वाले नागरिक लगातार विरोध कर रहे हैं। विरोध को देखते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने निर्माण कार्य बंद करा दिया था। जल निगम से पहले से ही नाराज चल रहीं अंजू अग्रवाल ने परियोजना प्रबंधक को निलंबित करने की संस्तुति डीएम से की थी। हालांकि यह अधिकार चेयरपर्सन के पास नहीं है। कार्य रुकने के बाद फिर से शुरू करा दिया गया, तो भाजपा विधायक उमेश मलिक ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। सोमवार से यहां पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू हो गया। डीएम ने पहले दिन एक एसडीएम की ड्यूटी भी मौके पर लगा दी। कुछ लोग राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल से भी मिले और उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से को आवास पर ही बुलाकर बात की। बावजूद इसके निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। राजनीति का अखाड़ा बने इस प्लांट को लेकर डीएम सेल्वा कुमारी जे पूरी तरह सख्त हो गई हैं।
विज्ञापन

अनुमति के बाद ही हमने काम शुरू किया
जल निगम के परियोजना प्रबंधक भीमसेन चाहर ने बताया कि नगर पालिका के प्रस्ताव और शासन के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम के भूमि चिह्नित करने के बाद ही आईपीएस प्लांट का निर्माण हो रहा है। जाट कालोनी, केशवपुरी और अन्य इलाकों में जो पाइप लाइन बिछाई गई वह इसे आधार मानकर बिछाई गई है। ऐसे में जगह में बदलाव संभव नहीं हैं। यहां इस प्लांट के बनने से कंपनी बाग में घूमने वालों को कोई परेशानी नहीं होगी। पूरा प्लांट अंडर ग्राउंड हैं। डीएम के निर्देश पर पुलिस सुरक्षा में निर्माण कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस प्लांट से पानी एसटीपी में भेजा जाएगा
मुजफ्फरनगर। इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन (आईपीएस) के माध्यम से पानी किदवईनगर स्थित एसटीपी प्लांट पर भेजा जाएगा। कंपनी बाग में आईपीएस प्लांट में तीन पंप लगाए जा रहे हैं। इनमें एक पंप रिजर्व में रहेगा। दो पंप चलते रहेंगे। पानी ज्यादा आएगा तो एक पंप चलेगा। इमरजेंसी में एक पंप रखकर इस तरह की व्यवस्था की गई है कि प्रक्रिया निरंतर चलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed