फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of railway's second ticket and reservation window begins

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - रेलवे की दूसरी टिकट व रिजर्वेशन विंडो का निर्माण शुरू

Fri, 12 Apr 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 12 Apr 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Construction of railway's second ticket and reservation window begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने नई मंडी की तरफ गेट के पास टिकट व रिजर्वेशन विंडो का निर्माण शुरू किया है। टिकट व रिजर्वेशन विंडो बनने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। अन्यथा मंडी की तरफ से रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को प्राइवेट विंडो से ज्यादा पैसे देकर टिकट खरीदने पड़ते थे।
रेलवे स्टेशन पर सरकारी टिकट विंडो के अलावा एसडी पब्लिक स्कूल चौराहे व नई मंडी की तरफ गेट के पास एक एक प्राइवेट टिकट विंडो है। दोनों प्राइवेट टिकट विंडो पर ज्यादा पैसा देकर टिकट लेना पड़ता है। नई मंडी की तरफ समस्या को समाप्त करने के लिए रेलवे विभाग ने नई मंडी वाले गेट के पास प्लेटफार्म नंबर चार की तरफ एक टिकट व रिजर्वेशन विंडो बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस टिकट विंडो के बनने से यात्रियों की बडी समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन

क्योंकि इस गेट से जानसठ रोड, भोपा रोड की काॅलोनियों में रहने वाले लोग टिकट प्राइवेट विंडो से खरीद कर ट्रेन में सवार होते है। जब रेलवे की टिकट विंडो बन जाएगी तो इसका यात्रियों को बडा लाभ मिलेगा और रेलवे की भी आय में इजाफा होगा। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि टिकट व रिजर्वेशन विंडो का निर्माण शुरू हो चुका है। अन्य भवन भी बनाए जाएंगे। रेलवे स्टेशन पर आने के लिए मंडी की तरफ से यह सैकेंड एंट्री होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed