फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of Panipat-Khatima Highway

इतना विरोध न करो कि हाईवे का प्रोजेक्ट वापस चला जाए

Sat, 29 Aug 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Construction of Panipat-Khatima Highway
जिला पंचायत सभागार में एनएचए के संबध में बैठक लेते केंद्रीयमंत्री राज्यमंत्री, विधायक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राजमार्ग के निर्माण में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया के दौरान कुछ गांवों में विरोध प्रदर्शनों को लेकर केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि इतना विरोध भी मत करो कि प्रोजेक्ट ही वापस चला जाए। हाईवे का काम तब तक शुरू नहीं होगा, जब तक 90 प्रतिशत जमीन पर कब्जे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि हाईवे भी बने और किसानों की समस्या का समाधान भी हो, इस पर हम सबको काम करना है।
विज्ञापन

जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में लालूखेड़ी से लेकर काजीखेड़ा तक के उन किसानों के साथ डॉ. बालियान ने बैठक की जिनकी जमीन अधिग्रहण में जा रही है। डीएम और डीडीसी सहित जिले के सभी उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ बालियान ने एक-एक किसान की समस्या सुनी। किसानों ने जहां दुकानों और मकानों की जमीन के अलग से और व्यवसायिक भूमि के रेट अलग से देने की मांग की। इसी के साथ काजीखेड़ा में लोनिवि की जमीन पर रह रहे कुछ लोगों के मकान की व्यवस्था करने की मांग भी उठी। कुछ जगह रेट के अंतर का मामला भी उठा। जिस पर मंत्री ने सभी किसानों को विश्वास दिलाया कि उन सबकी समस्या का निदान होगा। कहा कि हमारा प्रयास यह है कि किसानों की समस्या का निदान भी हो और हाईवे भी बन जाए। लोगों की मांग पर ही उन्होंने जिले में दो बड़े हाईवे और बाईपास मंजूर कराए।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से सहयोग की अपील करते हुए समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। सभी किसानों की समस्या लिखित में ली। इस अवसर पर प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, राज्य मंत्री विजय कश्यप, विधायक उमेश मलिक, डीएम सेल्वा कुमारी जे, एडीएम वित्त आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed