फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of Muzaffarnagar-Shuktirth road started

मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग का निर्माण शुरु

Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Construction of Muzaffarnagar-Shuktirth road started
मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग के चौडीकरण का कार्य करती जेसीबी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग का निर्माण शुरु
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में जाने के लिए श्रद्धालुओं का सफर सुगम होने वाला है। शासन से मुजफ्फरनगर शुकतीर्थ मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण के लिए 62 करोड़ की धनराशि जारी हुई है। सड़क के निर्माण का कार्य शुरू हो गया।
मुजफ्फरनगर-भोपा-मोरना-शुकतीर्थ मार्ग जनपद के मुख्य मार्गो में शामिल है। इस मार्ग से जहां श्रीमद भागवत उद्गम स्थली तीर्थनगरी शुकतीर्थ भारी संख्या में श्रद्धालु जाते है। वहीं भोपा, बिजनौर, लक्सर जाने का भी यह प्रमुख मार्ग है। शहर से शुकतीर्थ की दूरी करीब 29 किलोमीटर है। मार्ग पर भारी यातायात रहता है। इस मार्ग पर औद्योगिक इकाईयां होने और सड़क की चौड़ाई केवल सात मीटर की वजह से आवागमन में परेशानी होती है। भोपा, जटमुझेडा, हरिनगर आदि स्थानों पर सड़क भी टूटी हुई है। सीएम योगी ने तीर्थनगरी शुकतीर्थ को पर्यटन स्थल का दर्जा दिया है। इसलिए इस मार्ग का निर्माण बहुत अहम हो गया था। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सड़क निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसे शासन ने स्वीकार कर मार्ग के निर्माण के 62 करोड़ की धनराशि जारी की है। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि धनराशि मिलने पर सड़क का निर्माण शुरु हो गया है। तीन माह में यह सड़क बनाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन

दस मीटर चौड़ी बनेगी सड़क
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि यह मार्ग सात मीटर चौड़ा़ है। अब यह मार्ग 10 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है।

मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग के चौडीकरण के लिए सड़क किनारे की खोदाई करती जेसीबी।

मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग के चौडीकरण के लिए सड़क किनारे की खोदाई करती जेसीबी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed