फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of Kanwar track stopped, SDM persuaded people

Muzaffarnagar News: कांवड़ पटरी मार्ग का निर्माण रुकवाया, एसडीएम ने लोगों को मनाया

Fri, 23 Jun 2023 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Construction of Kanwar track stopped, SDM persuaded people
तहसील खतौली क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में कांवड पटरी मार्ग के दोहरीकरण की मांग करते ग्रामीणों 
ग्रामीणों ने दोहरीकरण की मांग करते हुए काम को रुकवा दिया
विज्ञापन

एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कर काम शुरू कराया

संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नावला कोठी से बागपत के पुरा महादेव जाने वाले कांवड़ पटरी मार्ग की सिंचाई विभाग मरम्मत करा रहा है। ग्रामीणों ने दोहरीकरण की मांग करते हुए काम को रुकवा दिया गया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कर काम शुरू कराया।

तहसील खतौली क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में बृहस्पतिवार को कांवड़ पटरी मार्ग पर चल रहे दुरुस्तीकरण के काम को रुकवा दिया गया। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए कहा कि इस मार्ग से सावन के महीने में लाखों कांवड़िये जल लेकर पूरे महादेव जाते है। यह मार्ग तंग है, जिस कारण कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग बुढ़ाना, बागपत आने वाले मार्ग को भी जोड़ने का काम करता है। ग्रामीण क्षेत्र से आने जाने वाले यात्रियों को मार्ग तंग और क्षतिग्रस्त होने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर एसडीएम खतौली सुबोध कुमार, सिचाई विभाग के एसडीओ प्रवीन कुमार, जेई ब्रिजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने लोगों को शांत करते हुए कांवड़ पटरी मार्ग के दुरुस्तीकरण के काम को जारी रखने के लिए कहा। काफी देर चली वार्ता के बाद ग्रामीण मान गए लेकिन दोहरीकरण की मांग पर अड़े रहे। हंगामा करने वालों में गोवांनद महात्मा, सुरेश प्रधान, विनय, रामकुमार, अशोक फौजी, जगदीश, हंस सोम, मनोज, प्रिंस, नेपाल, अजय सोम, इरफान, इस्लाम, अली मौहम्मद, जावेद, हारून, अतीक, आरिफ, फरीद, पप्पू आदि शामिल रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन



23 किलोमीटर लंबे मार्ग का दुरुस्तीकरण कराया जा रहा है। वह तीन मीटर की सड़क बना रहे है। यदि इससे अधिक चौड़ा मार्ग बनाया जाएगा तो पीडब्लूडी की अनुमति के साथ निर्माण कराया जाएगा। - विभाग प्रवीण कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग


काम को शुरू करा दिया गया है। कांवड़ पटरी मार्ग के दोहरीकरण की मांग है। शुक्रवार को ग्रामीणों को कार्यालय बुलाया गया है। - सुबोध कुमार, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed