फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of 13 km road at a cost of Rs. 2.5 crore

Muzaffarnagar News: ढाई करोड़ की लागत से 13 किमी की सड़क का निर्माण

Tue, 13 Aug 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 13 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Construction of 13 km road at a cost of Rs. 2.5 crore
खतौली। खतौली-फलावदा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की ओर से 2.5 करोड रुपये की लागत से 13.5 किमी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिससे इस मार्ग पर यात्रा करने वालों और ग्रामीणों का लाभ होगा।
विज्ञापन

खतौली-फलावदा मार्ग पर मोहिउददीनपुर, बाहपुर, बिहारीपुर, गालिबपुर, जावन, खानपुर, छछरपुर, अंती, कैलावडा कलां, पमनावली, चितौडा आदि गांव पडते हैं। यह मार्ग मेरठ की सीमा को जोड़ता है। इस मार्ग पर मवाना, हस्तिनापुर, मेरठ आदि स्थानों पर जाने के लिए लोग आवागमन करते हैं। विगत काफी समय से सड़क जर्जर हालत में थी। सड़क में गड्ढे होने से मार्ग पर यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

वहीं गांव जावन में नागिन नदी का पुल भी संकरा और जर्जर हो गया था। पिछले दिनों सेतू निगम की ओर से पुल का निर्माण कराया गया था, मगर सड़क का निर्माण नहीं हो सका था। कैलावडा कलां के प्रधान, मनु चौधरी, जावन निवासी जयप्रकाश चेयरमैन, गालिबपुर निवासी मुरसलीन, खानपुर निवासी विजयपाल, सुंदर प्रधान, बिहारीपुर निवासी अनिल कुमार आदि का कहना है कि इस मार्ग पर बड़ी संख्या में आवागमन रहता है। नदी का पुल और सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों को लाभ मिला है। इस मार्ग पर सफर करना अब आसान हो गया है। यह मार्ग मेरठ की सीमा को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राणा ने बताया कि खतौली से मेरठ सीमा तक राज्य सड़क निधि से सड़क का नवीनीकरण कराया जा रहा है। 13.5 किमी लंबी सड़क का निर्माण ढाई करोड़ रुपये की लागत से होगा। कुछ स्थानों पर सड़क निर्माण नहीं हुआ है। बरसात के बाद अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed