फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Consensus on online weighing

गन्ना तौल केंद्र पर किसानों के हंगामे का पटाक्षेप

Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Consensus on online weighing
रतनपुरी/खताली। रतनपुरी में स्थित खतौली शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर अतिरिक्त गन्ना तोलने को लेकर हुए हंगामे का पटाक्षेप हो गया। मिल प्रबंधन और किसानों के बीच सहमति के बाद ऑनलाइन तौल किए जाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को कुछ किसानों ने तौल लिपिक नीरज त्यागी द्वारा दो प्रतिशत अतिरिक्त गन्ना लिए जाने को लेकर हंगामा कर दिया था। किसानों ने तौल लिपिक से प्रत्येक पर्ची पर अतिरिक्त दो प्रतिशत गन्ना लेने का विरोध किया। तौल लिपिक ने कहा कि दो प्रतिशत गन्ना अवश्य लिया जाएगा, अन्यथा तौल को ऑनलाइन कर लें। इस पर कुछ किसानों ने अपनी तौल ऑनलाइन कराने के लिए सहमति दी थी, लेकिन कुछ किसानों का इसका विरोध भी किया। हंगामे के बीच किसानों ने तौल बंद करा दी थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सुपरवाइजर कपिल कुमार एवं जोनल इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया। इसी बीच तौल केंद्र पर कुछ किसानों और मिल अधिकारियों के बीच नोंकझोंक भी हुई थी। मिल के सुपरवाइजर कपिल कुमार ने कुछ किसानों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की तहरीर दी थी। अगले दिन किसानों ने भी मिल के सुपरवाइजर व अन्य अधिकारियों के विरुद्ध तहरीर दी। इसे लेकर मिल प्रबंधन की ओर से तौल केंद्र पर तीन दिनों तक तौल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को रतनपुरी के मनसा देवी मंदिर पर किसानों और मिल प्रबंधन के अधिकारियों के बीच समझौता बैठक में पिछली बातों पर सहमति बनाते हुए मनमुटाव समाप्त किया गया। तत्पश्चात बैठक में मिल के जोनल इंचार्ज ब्रजपाल सिंह ने तौल केंद्र पर खड़ी ट्रॉलियों की बृहस्पतिवार को तौल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद शुक्रवार से तौल केंद्र पर गन्ने की सभी तौल ऑनलाइन की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी किसानों ने अपनी सहमति व्यक्त की। बैठक में त्रिवेणी शुगर मिल के जोनल इंचार्ज ब्रजपाल सिंह, सुपरवाइजर कपिल कुमार के अलावा किसान सतेंद्र सोम, श्रीओम सिंह, सूरजपाल ठेकेदार, भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सोम, तरसपाल सिंह चेयरमैन, सुभाषचंद, रिछपाल प्रधान, भाकियू भानु के आदेश सोम, श्यामा सिंह, विक्रम सिंह, संदीप सोम, राजेश सिंह, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष कपिल सोम, मोनू सोम, कालू सिंह, बलजोर सिंह, पवन सिंह, मामचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed