फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Connected with Swabhiman Yatra Abhiyan by giving missed call

मुजफ्फरनगर: मिस्ड कॉल लगवाकर स्वाभिमान यात्रा अभियान से जुड़वाया

Sun, 12 Feb 2023 06:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 06:14 PM IST
विज्ञापन
Connected with Swabhiman Yatra Abhiyan by giving missed call
बुढ़ाना में व्यापारियों को व्यापार मंडल के दिशा निर्देश के कार्ड देते पूर्व विधायक अशोक कंसल।
घर-घर जाकर व्यापारियों से मिले पूर्व विधायक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत व्यापारियों की स्वाभिमान यात्रा को लेकर पूर्व विधायक अशोक कंसल ने बुढ़ाना पहुंचकर मिस्ड कॉल लगवाकर व्यापारियों को अभियान से जुड़वाया। उन्होंने घर-घर जाकर व्यापारियों से संपर्क किया। व्यापारियों की प्रदेश स्तरीय डिजिटल रथ यात्रा के साथ स्वाभिमान यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बुढ़ाना की बैठक रविवार को मोहल्ला शाहवाड़ा में स्थित व्यापारी विकास गर्ग के आवास पर संपन्न हुई। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने बताया कि स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत व्यापारी स्वाभिमान यात्रा अगले महीने में पूरे प्रदेश में निकाली जाएगी। सितंबर माह में कानपुर में व्यापारी महाकुंभ का आयोजन होगा। 24 और 25 दिसंबर को बरेली में दो दिवसीय सम्मेलन में स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन किया जाएगा। सभी व्यापारियों से 7030930361 पर मिस्ड कॉल लगवाई और उक्त अभियान से जुड़वाया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल बुढ़ाना के तहसील अध्यक्ष राजेश संगल ने कहा कि व्यापारी स्वाभिमान यात्रा में जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बैठक के बाद पूर्व विधायक और व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक कंसल ने घर-घर जाकर व्यापारियों से संपर्क किया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश बंसल, जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी, अमित मित्तल, पंकज गोयल, अनुराग सिंघल, बुढ़ाना नगर अध्यक्ष विकास गर्ग, कोषाध्यक्ष अमरीश बंसल, महामंत्री मुकेश सैनी, शिवराज गर्ग और रजनीश मित्तल आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed