फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congressmen took to the streets to protest against unbridled inflation

बेलगाम महंगाई के विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे

Wed, 11 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the streets to protest against unbridled inflation
नगर के मरेठ रोड से भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकालते पूर्व सांसद व कांग्रेस कार्यकर्ता।। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बेलगाम महंगाई के विरोध में कांग्रेसी सड़कों पर उतरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस ने अगस्त क्रांति पद यात्रा में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में भाजपा गद्दी छोड़ो विधानसभा स्तरीय पद यात्रा निकाली। इसका शुभारंभ पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कमला नेहरू वाटिका से हरी झंडी दिखाकर किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा और नगर अध्यक्ष जुनेद रुउफ के नेतृत्व में पदयात्रा मीनाक्षी चौक से शिव चौक पर पहुंची। जिलाध्यक्ष ने भगवान आशुतोष को फूल माला चढ़ाकर आशीर्वाद लिया। नावल्टी चौराहे से सरवट गेट और यहां से अहिल्याबाई चौक पहुंची। अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर घास मंडी होते हुए अंसारी रोड होते हुए महामना मालवीय चौक पर मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद टाउनहॉल स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा समाप्त हुई। इसके बाद सभी कांग्रेस कार्यकर्ता वापस कमला नेहरू वाटिका पर पहुंचे, जहां समापन समारोह पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सुबोध शर्मा ने कहा कि हमारे देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से बुरी तरह से त्रस्त हो गई है, आज महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। अकील राना, गुफरान काजमी, सलीम मलिक, मुनीर, अजय चौधरी, अहसन जमीर, धीरज महेश्वरी, संजीव शर्मा, युगल किशोर भारती, नीलम गौतम, विनोद चौहान, रेहाना, अनिता ठाकुर, शबाना, खुर्शीदा,रीना शर्मा, रंजना, उमा, नीति शर्मा, नरेश नंदन वाल्मीकि, सतीश शर्मा, धीरज भारद्वाज,पं प्रहलाद कौशिक, सगीर मलिक, राहुल भारद्वाज, प्रदीप त्यागी, विक्रांत पवांर, रजत सिंघल, अब्दुल्ला काजी, सलीम अहमद अंसारी सभासद, मौ उमर. दिलशाद मुन्ना सभासद, काजी सुल्तान, नवनीत सिंघल, मुकुल शर्मा, अनिल सोनी, मुकेश धीमान, आकाश त्यागी, सलमान, सलीम अहमद, जान मौहम्मद, इकराम पहलवान, विनोद चौहान, शारदा देवी, मुकर्रम, फैय्याज सलमानी, मुजफ्फर, बाबूराम, सत्यपाल काकरान, मेहताब, मनोज चौधरी आदि ने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली में भी कांग्रेस ने पैदल मार्च निकाला
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान समस्या, महिला सुरक्षा, बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा गद्दी छोड़ो को लेकर नगर में जलूस निकालकर प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष निवेश राणा कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घोड़ा तांगा, ट्रैक्टर, बाइक, कार आदि के साथ पैदल मार्च बुआड़ा रोड से शुरू किया। कार्यक्रम को हरी झंडी मनिंदर सूद बाल्मीकि जिला प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस सचिव ने दी। वह भी तांगे पर बैठकर जलूस में शामिल रहे। पूरे नगर में पैदल मार्च निकाला गया। डाकघर के निकट एडवोकेट संदीप गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान कस्बे में जाम की स्थिति बनी रही। प्रेसवार्ता में प्रदेश सचिव मनिंदा सूद वाल्मीकि ने बसपा और सपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि दो पार्टी पैसे से कार्यकर्ता खरीदती हैं। प्रदर्शन के दौरान निवेश राणा ब्लाक अध्यक्ष, प्रह्लाद राणा, मुकेश शर्मा, नरेश गौड़, अशोक शर्मा, बृजभूषण शर्मा, जमील अंसारी, हकीम जफर महमूद, नासिर सिद्दीकी, राजेंद्र खारी, खुर्रम अली आशु, इकबाल, विकी राना, सुनील प्रधान, राहत इकबाल, आकाश राणा, राजपाल, इजहार अहमद, विजय, प्रकाश, सुंदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed