फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress leader alleges deadly attack

कांग्रेस नेता ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Congress leader alleges deadly attack
मुजफ्फरनगर, खतौली। बुढ़ाना तिराहे के समीप दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। कांग्रेस नेता ने छह लोगों पर मारपीट कर जानलेवा हमले करने तथा चेन लूटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नही की गई।
विज्ञापन

दयालपुरम निवासी कांग्रेस नेता राजवीर सिंह ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि वह सीओ थानाभवन के यहां अपने ब्यान दर्ज कराकर वापस लौट रहे थे, जब वह बुढ़ाना तिराहे के समीप पहुंचे तभी सुबोध, इनाम, सुभाष, सतीश, शाकेब अली, वकील आदि ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से प्राणघात हमला किया। उनके गली की चेन लूट ली गई। कांग्रेस नेता का आरोप था कि उनके 4 करोड़ 35 लाख रुपये के मकान पर उन्होंने कब्जा किया हुआ है। वह जाते समय जान से मारने की धमकी दे गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही दूसरी ओर सोंटा निवासी सुबोध कुमार ने भी थाने में तहरीर देकर बताया कि बुढाना तिराहे पर राजबीर सिंह अपने साथियों के साथ खड़ा था। उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की तथा गले से सोने की चेन व जेब में रखे बीस हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने सुबोध द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अभी मुकदमा दर्ज नही किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed