फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress burnt effigy of Energy Minister

कांग्रेस ने उर्जा मंत्री का पुतला फूंका

Wed, 06 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Congress burnt effigy of Energy Minister
ऊर्जा मंत्री का पुतला फूकंते काग्रेस पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। ऊर्जा विभाग में बड़े स्तर पर हुए घोटाले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूंका। कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार को विफल बताया। पर्चे वितरित कर आम जनता को जागरूक करने का अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल है। देश लगातार आर्थिक मंदी से जूझ रहा है। भाजपा की गलत नीतियों और अपने लोगों को लाभ दिलाने के चलते यह हालात पैदा हुए हैं। देश में बेरोजगारी लगातार बढ रही है। इंडस्ट्री की कमर टूट चुकी है। किसानों की हालत प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। झांसी की रानी पर एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री का पुतला फूका और विभाग में भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, शहर अध्यक्ष जुनेद रऊफ, गुफरान काजमी, चांदमियां, अनित चौधरी, ममनून अंसारी, अब्दुल्ला आरिफ, दिलशाद त्यागी, काजी सुल्तान, विनोद गुर्जर, मुस्तकीम अंसारी, रजत गुप्ता, शैंकी, विनोद चौहान, मेहराज जहां, समीना, गीता काकरान, शारदा देवी, गोपाल शर्मा, दिनेश त्यागी, दिवाकर त्यागी, अपूर्व गुप्ता, राजीव वर्मा, आरिफ, मुकुल शर्मा, जगदीश अरोरा, बिलाल, शकील अहमद, रोहित कटारिया, रजनीश आर्य, बालेंद्र चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed